चंडीगढ़/गुरकिरपा ब्यूरो/ 12 /अप्रैल/2025
चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी सेक्टर 52, कजेहड़ी में आयोजित श्री बालाजी एवं श्री श्याम जी के संकीर्तन महा उत्सव में नतमस्तक हुए। इस दौरान चंडीगढ़ प्रादेशिक कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की भी उनके साथ मौजूद थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने भी लोगों को भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। तिवारी ने कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि धर्म हमें मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करना सिखाता है। उन्होंने इस भव्य महोत्सव के आयोजकों और यहां आए लोगों को बधाई दी।
इसी समय, एच.एस. लकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे आपसी भाईचारे को और मजबूत करते हैं। इस दौरान पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।