चंडीगढ़/गुरकिरपा  ब्यूरो/ 6 /अप्रैल/2025

चंडीगढ़ के सेक्टर 41ए में दुर्गा अष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान माता का भव्य दरबार सजाया गया तथा माता के भजनों का गुणगान कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया। रंग बरसे दरबार भजन पर सभी भक्तजन झूम उठे और पंडाल माता के जयकारों से गूंज उठा।

इसके बाद कंजक पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में मां का भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर आशा जैसवाल, सीमा, सुकेशा, किरन, रंजू, पायल, रितु एवं अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

इलाका निवासियों ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को धार्मिक कार्यों के साथ जोड़ना चाहिए ताकि बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता चल सके। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को धार्मिक ग्रंथों से जोड़ना चाहिए ताकि वे भविष्य में अच्छे समाज का निर्माण कर सकें।

शेयर